Chapra News:कई कांडों को अंजाम दे चुके दो कुख्यात लूट के माल व असलहों के साथ धराए

जिलानामा जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE




Chapra News :सारण पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आधा दर्जन लूट कांडों को अंजाम दे चुके दो कुख्यात अपराधियों को असलहों और लूट के माल के साथ दबोच लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गठित पुलिस टीम द्वारा लूट के आधा दर्जन से अधिक कांडो में वांछित कुख्यात अपराधकर्मी आर्यन पाठक एवं आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।




गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी पिस्टल-01, मैगजीन-03, जिन्दा कारतूस-03 जब्त किया गया। साथ ही परसा थानान्तर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में लूटी गई मोबाईल – 02 एवं सोने की सिकड़ी -02 बरामद किया गया।

(गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद पिस्टल)




सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी आर्यन पाठक एवं आशीष कुमार लूट एवं छिनतई की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे।


उन्होंने बताया कि गिरफतार अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उद्भेदित कांडो में लूटी गई राशि की बरामदगी एवं शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई जारी है।

गिरफतार अपराधकर्मियों के नाम एवं पता :
1. आर्यन पाठक , पे0-रामेश्वर पाठक, सा0+थाना- भेल्दी , जिला – सारण।
2. आशीष कुमार , पे0 – अनिल सिंह, दोनों सा0+थाना- भेल्दी , जिला- सारण।

(बरामद लूट की मोबाइल और गहने)




गिरफतार अपराधकर्मियों की गिरफतारी से उद्भेदित कांडों की सूची :
1. भेल्दी थाना कांड सं0-242 / 21 दिं0- 04.08.21
2. भेल्दी थाना कांड सं0-367 / 21 दिं0- 18.11.21
3. परसा थाना कांड सं0- 380 / 21 दि0- 24.10.21
4. परसा थाना कांड सं0- 351 / 21 दिं0- 22.09.21
5. परसा थाना कांड सं0- 396 / 21 दिं0- 11.11.21
6. परसा थाना कांड सं0-401 / 21 दिं0- 12.11.21




बरामदगी की विवरणी :
1. देशी कट्टा ( पिस्टल ):- 01
2. मैगजीन:- 02
3. जिन्दा कारतुस:- 03
4. मोबाईल:- 02
5. सोने की सिकड़ी:- 02