Farmer Burnt Paddy : तीन दिनों से मंडी में तुलाई न होने से परेशान किसान ने धान पर पेट्रोल छिड़क जला दिया

उत्तरप्रदेश ताज़ा खबर
SHARE

Farmer Burnt paddy : अपने खेतों में उगाए धान (Paddy) नहीं बिक्री (Sell) हेतु तौले न जाने से परेशान किसान (Farmer) ने मंडी (Krishi Mandi) में ही अपने धान की ढेर पर पेट्रोल (Petrol) छिड़ककर आग लगा दी (Burnt Paddy in Mandi)। इसके बाद घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video viral in social media) पर वायरल हो गया। घटना उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) के लखीमपुर की बताई जातिबहै।

शुक्रवार, 22 अक्टूबर को लखीमपुर मंडी समिति (Lakhimpur Mandi Samiti) में धान खरीद को दौरान उस समय हडकंप मच गया, जब मंडी समिति के सेंटर पर पड़े धान में आग लगाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक किसान मंडी में लाए गए अपने धान में पेट्रोल डालकर आग लगा रहा है।

वहीं, घटना की जानकारी होने पर एसडीएम (SDM) पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार (Tehsildar) सुशील प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता मंडी समिति परिसर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मंडी समिति में तीन दिन पूर्व समोद सिंह और प्रमोद सिंह का धान मंडी के सेंटर पर पड़ा था। समोद सिंह (Samir Singh) का आरोप है कि कई दिन से धान पड़े होने के बाद भी उनका धान तौला नहीं जा रहा था। इसीलिए गुस्से में धान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

उधर, मंडी समिति के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि धान की तौल 10:30 बजे शुरू करा दी गई थी। वहीं एसडीएम पंकज श्रीवास्तव घटना की जानकारी मिलते ही मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार उनके द्वारा धान क्रय केंद्रों (Paddy Purchase Centre) का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी सेंटरों पर तौल शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा, “समोद के पिता नरेश सिंह का धान तीन दिन पूर्व आया था। जिसका मेरे माध्यम से रजिस्ट्रेशन और टोकन (Token for paddy sale) कटवाया गया था। उसी रात से दो दिन लगातार बारिश हो जाने के कारण धान गीला हो गया था। धान की तली में काफी पानी भर गया था। मैंने इनके पिता से कहा था कि ऊपर का धान तौलवा दीजिए। नीचे गीला हो गया है वो सूख जाने दीजिए। आज इनके धान तुलने की शुरुआत होने ही वाली थी। तभी ये घटना सामने आई।”

उन्होंने बताया कि केवल दबाव बनाने की नीयत से यह किया गया है कि सारा धान आज ही तौल जाए। जिसने भी धान पर पेट्रोल छिड़का है। उसपर विधिक कार्रवाई (Legal action) की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *