BJP Karyakarini : BJP की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित, मेनका-वरुण गांधी आउट, सिंधिया-मिथुन इन

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

BJP Karyakarini : (सेंट्रल डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गुरुवार को घोषित नई कार्यकारिणी से मेनका गांधी और वरुण गांधी की छुट्टी हो गई है। वहीं, पार्टी के पुराने नेताओं लालकृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Adwani) व मुरली मनोहर जोशी (Murali Manohar Joshi) जैसे चेहरों को जगह मिली है। गुरुवार, 7 अक्टूबर को पार्टी ने अपनी नईंराष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अस्सी सदस्यों को जगह दी गई है।

हालांकि नई कार्यकारिणी से मेनका गांधी (Menaka Gandhi) व वरुण गांधी (Varun Gandhi) को बाहर कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाशी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई पार्टी के सीनियर नेताओं के नाम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के बाद वरुण गांधी लगातार राज्य की योगी (Yogi Adityanath) और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसे देखते हुए मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई। बता दें कि वरुण गांधी कई बार किसानों (Farmers) की फसलों का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने की बात भी कह चुके हैं। इसको लेकर वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिख चुके हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 309 सदस्य घोषित किए गए हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा एवं विधानसभा परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चा, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।
इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, विशाल जॉली, कन्ना लक्ष्मीनारायणन, किरेन रिरिजू, रविशंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, भागीरथी देवी आदि जैसे नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *