Bihar Bypolls: बिहार में राजद-कांग्रेस का वर्षों पुराना गठबंधन टूटा !

ताज़ा खबर बिहार राजनीति
SHARE

Bihar Bypolls : (बिहारी खबर)। बिहार में राजद और कांग्रेस (RJD and Congress) के बीच गठबंधन टूट गया है। ऐसा इसलिए हुआ है चूंकि राजद ने बिना कांग्रेस और वामदलों (Left Parties) से राय मशविरा किए उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राजद ने कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती और तारापुर (Tarapur) से अरुण कुमार साह होंगे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। एनडीए ने पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होंगे।

उधर, बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन अधिकार पार्टी (जाप) लोकतांत्रिक की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) को तारापुर विधानसभा निर्वाचन उपचुनाव में चुनाव लड़ने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। यानि यहां मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagadanand Singh) ने रविवार को दोनों सीटों के लिए नामों की घोषणा कर दी। तारापुर से अरुण कुमार साह और कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव की सहमति से दोनों नामों की घोषणा की गई है।

Also Read – Lalu Yadav : लालू यादव को दिल्ली में बना लिया गया है बंधक, तेजप्रताप के आरोप से राजद में भूचाल

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 70 सीट छोड़ देने वाला राजद द्वारा उप चुनाव में कुशेश्वरस्थान (Kusheshwar sthan) की एक सीट नहीं देने से दोनों दलों के बीच रार बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।

बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस को मिली थी।कांग्रेस के वरीय नेता अशोक राम बहुत कम मतों से यहां हार गए थे। इस बार भी वह चुनाव लड़ना चाहते थे।

राजद की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने कहा कि दोनों प्रत्याशी महागठबंधन (Mahagathbandhan) के नहीं हैं। इसे महागठबंधन का प्रत्याशी नहीं कहा जा सकता है। राजद ने प्रत्याशी घोषित किया है, इसलिए इसे राजद प्रत्याशी ही कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नामों की घोषणा के वक्त न तो वामपंथी दल के लोग थे और न ही कांग्रेस का कोई नेता था। ऐसे में इसे महागठबंधन की घोषणा नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस जल्द अपनी रणनीति साफ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *