31 अगस्त को छठा स्थापना दिवस मनाएगी जन अधिकार पार्टी तो 9 को क्रांति दिवस पर निकलेगी सायकिल रैली

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

पटना। जन अधिकार पार्टी की स्थापना हर इसी महीने छह साल पूरे हो रहे हैं। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस क्रम में 31 अगस्त को पटना के बापू सभागार पटना में पार्टी स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

बता दें कि जन अधिकार पार्टी की स्थापना 31 अगस्त 2015 को हुई थी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन ने आज पटना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उक्त बातों की जानकारी दी।

अजय बुलगानिन ने बताया कि आज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमिटी की बैठक हुई। जिसमें 09 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर जन अधिकार पार्टी द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर साइकिल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्रांति दिवस के अवसर पर जन अधिकार पार्टी द्वारा जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेगासस कांड और बाढ़ के मुद्दों को लेकर राज्य के सभी जिलों में पार्टी के नेता साइकिल जुलूस निकालेंगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ,जन अधिकार महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे प्रवक्ता संजय सिंह सहित पार्टी के कई लोग उपस्थित थे।