एक दिन के लिए टला-अब 8 जुलाई को होगा मोदी कैबिनेट का पहला विस्तार, पारस-आरसीपी और सुशील बन सकते हैं मंत्री

ताज़ा खबर राजनीति राष्ट्रीय
SHARE

सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को संभावित कैबिनेट विस्तार की तिथि एक दिन के लिए बढा दी गई है।पहले यह कैबिनेट विस्तार 7 जुलाई को संभावित था, लेकिन जानकारी के अनुसार अब यह विस्तार 8 जुलाई को हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सहयोगी दलों के साथ बातचीत पूरी न हो पाने के कारण ऐसा किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अहम बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी आज दिल्ली पहुंचेंगे

कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं और बताया जा रहा है कि 17 से 22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। एजेंसी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं।

बिहार से लोजपा के सांसद पशुपति कुमार पारस,पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और जदयू के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।लोक जनशक्ति पार्टी में चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच चल रहे घमासान को देखते हुए अगर पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है।

तो क्या महाराष्ट्र में पुराने दोस्त बीजेपी और शिवसेना एक बार फिर होंगे साथ- साथ!

उधर मध्य प्रदेश से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट का नया युवा चेहरा बन सकते हैं।एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है।

उत्तर प्रदेश में अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। उनके अलावा वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के नाम के की गपशप में चर्चा है। महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है।

मोदी कैबिनेट का जल्द हो सकता है विस्तार, देखें किन दो दर्जन नेताओं के नाम मंत्रिमंडल के लिए हैं संभावित

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले 3 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *