रेलवे ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्टेशनों पर चलाया गया जागरूकता अभियान

ताज़ा खबर राज्य समाज
SHARE

वाराणसी 26 मई, 2024 ; मंडल रेल प्रबंधक  विनीत कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के पहले आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और अपना नैतिक दायित्व निभाने के लिए वाराणसी मंडल पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  इसके अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छता कायम रखने,पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इसी क्रम में आज दिनांक आज रविवार, 26 मई 2024 को बनारस स्टेशन पर जल संरक्षण से सम्बन्धित रैली निकालकर यात्रियों को संदेश दिया गया कि वर्षा जल का संरक्षण अतिआवश्यक है क्योंकि बढ़ते औद्योगीकरण एवं शहरीकरण कारण नदियों, तालाबों, कुओं में जल की मात्रा में लगातार कमी होती जा रही है। साथ ही भूजल का स्तर गिर रहा है जो भविष्य में जल संकट का कारण बन सकता है। अतः जल संकट से बचने के लिए जल का संरक्षण अतिआवश्यक है।

इस दौरान संदेश दिया गया कि आइए हम एक जुट होकर पेड़ लगाएं और प्रत्येक घर, कार्यालय इत्यादि में वर्षा जल का संरक्षण कर पर्यावरण को फिर से हरा- भरा बनाएं एवं आने वाली पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं सुंदर भविष्य दे सकते हैं।
इसी क्रम में आज मऊ स्टेशन पर एक पर्यावरण रेली निकली गई जिसमें रेल कर्मचारी एवं अन्य यात्रियों ने बढ चढ कर भाग लिया।इस अवसर पर स्टेशन पर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा एकल उपयोग प्लास्टिक, नवीकरणीय ऊर्जा, वृक्षरोपण, जल संरक्षण के बारे में बताया गया।

साथ ही आज आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिशन लाईफ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई और यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया और यात्रियों को स्टेशन की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील किया गया और पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया गया।

इसके अतिरिक्त आज ही छपरा जंं पर पर्यावरण संरक्षण हेतु और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव से संबंधित नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया गया और यात्रियों को जागरूक किया गया तथा पानी का जांच किया गया कि पानी यात्रियों के लिए पीने लायक है कि नहीं है और नुक्कड़ नाटक तथा रैली निकाल कर संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए और उसका संरक्षण करें।

इसके साथ ही आज दिनांक 26/05/24 को सिवान रेलवे स्टेशन परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली निकाल कर यात्रियों को वृक्ष लगाने हेतु जागरूक किया गया एवं पानी देकर पौधों को हरा भरा रखने का प्रयास किया गया।
इस अभियान के दौरान उक्त स्टेशनों के स्टेशन अधीक्षक,स्वास्थ्य निरीक्षक समेत सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया I