राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल, इस मूर्तिकार ने की है तैयार

ताज़ा खबर धर्म राष्ट्रीय
SHARE

Ayodhya Ram Temple : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन कर लिया गया है। देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार कर्नाटक के अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। कुल तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य के जाने माने मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई ‘रामलला’ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में की जाएगी। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना है।

प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव श्री अरुण योगीराज के द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। यह राम और हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामलला के लिए यह एक महत्वपूर्ण सेवा है।

बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं)