बिहार सहित कई राज्यों में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

ताज़ा खबर बिहार
SHARE

पटना। बिहार में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।छपरा, पटना में भी महसूस किए गए झटके। शुक्रवार रात्रि लगभग 11.32 बजे आए इस भूकंप के संबंध में प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इसकी तीव्रता 5.9 की बताई जा रही है। भारत, नेपाल और चीन में झटके महसूस किए गए। भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि कई राज्यों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का एपिक सेंटर नेपाल बताया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था। भूकंप का असर नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में ज्यादा रहा। इसके साथ दोनों राज्यों की राजधानी तक लोगों ने झटका महसूस किया। झारखंड और पश्चिम बंगाल तक इसका असर रहा। सीवान में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

खबर को अपडेट किया जा रहा है

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)