INDIA Vs BHARAT विवाद के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान, विपक्षी गठबंधन को दे दिया नाम बदलने का सुझाव

ताज़ा खबर राजनीति राष्ट्रीय
SHARE

INDIA Vs BHARAT: इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम की लड़ाई को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इंडिया (INDIA) या भारत (BHARAT) नाम को लेकर सियासी दल भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक पक्ष भारत नाम का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे संविधान के खिलाफ बता रहा है। हालांकि, इस विवाद में अब शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी उतर आए हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को नाम बदलने का सुझाव दिया है।

शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को दिया नाम बदलने का सुझाव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स X (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर भारत नाम को लेकर मचे विवाद पर सुझाव दिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा, ‘हम कल के भारत की बेहतरी, सद्भाव और जिम्मेदारी को देखते हुए खुद को गठबंधन कह सकते हैं। तभी शायद सत्ताधारी दल नाम बदलने के इस घिनौने खेल को खेलना बंद कर दें।’

‘हम कल के भारत की बेहतरी, सद्भाव और जिम्मेदारी को देखते हुए खुद को गठबंधन कह सकते हैं। तभी शायद सत्ताधारी दल नाम बदलने के इस घिनौने खेल को खेलना बंद कर दें।’ : शशि थरूर

इससे पहले शशि थरूर ने जी-20 के डिनर के निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का नाम लिखा होने पर प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि इंडिया को ‘भारत’ कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सरकार इतनी बड़ी गलती नहीं करेगी कि ‘इंडिया’ नाम को पूरी तरह से त्याग दे, जिसकी बड़ी ब्रांड वैल्यू है।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)