मांगों को लेकर LIC के अभिकर्ता मना रहे विश्राम दिवस,कर रहे कार्य क़ा बहिष्कार

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

मधुबनी। भारतीय जीवन बीमा निगम लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी शंकर सुक्ला के आवाहन पर राष्ट्रीय स्तर पर 15 सूत्री मांगो को लेकर दिनांक 16 जून से 30 जून 2021 तक एलआईसी अभिकर्ता विश्राम दिवस मना रहे है एवं कार्य का बहिष्कार कर रहे है!इसी परिपेक्ष्य मे मधुबनी के सप्ताह मे स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य शाखा परिसर के बाहर एलआईसी अभिकर्ता प्रदर्शन कर रहे है!

अभिकर्ताओं ने बताया की पाॅलिसी धारक के बोनस मे बढोतरी, जीएसटी छूट, कोरोना काल में 3 महीनो की विलंब शुल्क में छूट,कोरोना काल में मृत अभिकर्ता को 1करोड मृत्यु दावा भुगतान,सहित कई अन्य मांगो को लेकर शाखा अध्यक्ष अश्विनी कुमार झा की अध्यक्षता में यह आंदोलन तीब्र गति से चल रहा है! अगर हमलोगो की मांगो को जल्द नही माना गया तो यह आंदोलन 30 जून के बाद और भी तीव्र गति से जारी रहेगा!

आंदोलन मे अभिकर्ता मनोज कुमार मिश्र, श्याम सुन्दर सिंह, रविन्द्र कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा, चन्द्रशेखर झा, राजेश कुमार झा, राजीव रंजन, गोपाल जी झा, अरूण कुमार ठाकुर, कमलेश कुमार झा, शत्रुधन साह एवं विशिष्ट अतिथि मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी,मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव,योगेंद्र सिंह,विनोद कुमार झा सहित कई अभिकर्ता शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *