सूर्या बने सिक्सर किंग, छक्कों का लगाया सबसे तेज शतक तोड़ा रोहित व विराट जैसे दिग्गजों का खास रिकॉर्ड

खेल ताज़ा खबर
SHARE

INDvsWI 3rd T20 | तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा कर सीरीज में जीत का खाता खोला। भारत की ओर से सूर्य कुमार यादव ने 83 (44) व तिलक वर्मा ने नाबाद 49(37) रन बनाए। भारत 2.1 ओवर शेष रहते मैच जीता। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए। सीरीज में वेस्टइंडीज अभी भी 2-1 के अंतर से आगे है।

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवर में 159/5 का स्कोर बनाया। तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज़ ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया था। गेंदबाजी करते हुए अंतिम 4 ओवर में भारत ने 43 रन लुटा दिए। इससे पहले 16 ओवर तक भारतीय गेंदबाज हावी थे। वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 113 रन बनाए थे। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए।

टीम इंडिया में दो परिवर्तन किए गए थे। ईशान किशन की जगह यशस्वी जयसवाल और रवि विश्नोई की जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई। यशस्वी जयसवाल ने टी 20 में अपना डेब्यू किया। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्केबाजी का फैसला किया।

इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने. सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल मैच में 100 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। दुनिया में ये रिकॉर्ड बनाने वाले वो 14वें खिलाड़ी हैं।

सूर्य कुमार यादव के टी20 में 100 छक्के पूरे किए। सूर्या ने महज 49 मैच में 100 छक्के लगाए हैं जो भारत की तरफ से सबसे तेज गति से छक्कों का शतक है। सबसे कम अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 छक्के पूरे करने वाले सूर्य क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 182 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल हैं। जिन्होंने 173 छक्के लगाए हैं।

भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करें तो रोहित शर्मा के बाद 117 छक्के लगाकर विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 101 छक्कों के साथ सूर्य कुमार यादव आ गए हैं।

सूर्य कुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज़ी से 100 छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। सूर्य कुमार यादव ने अब तक सिर्फ़ 49 टी-20 पारियां खेली हैं।

बिहारी खबर लाइव ऐप डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर पर, यहां क्लिक करें

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)