कनाडा में सिख छात्र पर हमला, पहले पगड़ी उतारी, फिर बाल पकड़कर खींचते हुए सड़क किनारे फेंका

World ताज़ा खबर
SHARE

World News : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक 21 साल के सिख छात्र हुआ हमला चर्चा में है। हमलावरों ने न केवल सिख छात्र की पगड़ी उतारी बल्कि उसे बाल पकड़कर घसीटा। उस पर शुक्रवार रात हमला हुआ, जब वह अपने घर लौट रहा था।

हमलावरों ने न केवल सिख छात्र की पगड़ी उतारी बल्कि उसे बाल पकड़कर घसीटा। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये जानकारी सामने आाई है। ‘सीटीवी’ की खबर के मुताबिक, गगनदीप सिंह पर शुक्रवार रात उस समय हमला किया गया, जब वह अपने घर लौट रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक काउंसलर मोहिनी सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें हमले के तुरंत बाद ही इसकी जानकारी मिली और वह गगनदीप से मिलने पहुंची। उन्होंने समाचार चैनल से कहा, ‘मैं उसे देखकर हैरान रह गई। वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रहा था।’ 

सिंह ने बताया कि गगनदीप की आंखे सूजी हुई थीं और वह काफी दर्द में था। काउंसलर ने बताया कि गगनदीप रात करीब साढ़े 10 बजे किराने की खरीददारी के बाद घर जा रहा था, तभी बस में उसका 12-15 युवकों से सामना हुआ।