हेट स्पीच मामले में यति नरसिंहानंद गिरफ्तार, जितेंद्र त्यागी के बाद धर्म संसद मामले में दूसरी गिरफ्तारी

ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय
SHARE

Yati Narsimhanand Arrested : (हरिद्वार)। धर्म संसद (Dharm Sansad) में भड़काऊ भाषण (Hate speach) मामले में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की गिरफ्तारी के बाद शनिवार, 15 जनवरी 2022 की रात धर्म संसद कोर कमेटी के सदस्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी (Yati Narsimhanand arrested) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी के बाद संतों में आक्रोश फैल गया है। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही धर्म संसद कोर कमेटी ने शांभवी आश्रम में बैठक करके 3 दिन से अनशन कर रहे यति नरसिंहानंद और अमृतानंद अनशन खत्म करने को राजी हो गए थे।

यह फैसला लिया गया था कि, सत्याग्रह चलता रहेगा। लेकिन पुलिस ने 17 जनवरी को सर्वानंद घाट में प्रतिकार सभा होने से पहले ही शनिवार शाम को नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, नरसिंहानंद की गिरफ्तारी पर धर्म संसद के अध्यक्ष प्रबोधानन्द गिरी आनंद ने कहा कि, गिरफ्तारी से संतों के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रतिकार सभा होकर रहेगी। धर्म संसद के संयोजक आनंद स्वरूप ने कहा, जिहादियों के दबाव में आकर सरकार संतों को गिरफ्तारी कर रही है। इसका परिणाम उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा।