छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह नहीं रहे

ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है।लंबी बीमारी के बाद आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे वीरभद्र सिंह ने अंतिम सांस ली।वे 87 वर्ष के थे।काफी दिनों से उनका इलाज शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा था।वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से थे।वे छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

अपने चार दशक लंबे राजनीतिक कैरियर में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राजनीति को काफी प्रभावित किया। 9 बार विधायक रह चुके वीरभद्र सिंह पांच बार सांसद भी चुने गए थे। फिलहाल वे हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की अरकी से विधायक थे। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी रह चुका है। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ।

बताया जा रहा है कि उनका निधन पोस्ट कोविड संक्रमण के बाद हुआ है।बीते दिनों उन्हें दो बार कोविड का संक्रमण हुआ था,हालांकि उन्होंने कोविड को मात दे दी थी लेकिन पोस्ट कोविड कम्प्लिकेशन के कारण वे पिछले कई दिनों से आसपास में भर्ती थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *