इसरो ने चंद्रयान 3 के बारे में क्या दी नई जानकारी, जानिए

Tech ताज़ा खबर राष्ट्रीय
SHARE

Chandrayaan 3 Rover Update: भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सकुशल लैंड कर चुका है. अब लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर रोवर प्रज्ञान चाँद की धरती पर चहलकदमी कर रहा है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है. इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को ट्वीट (X) कर इस बारे में जानकारी दी.

इस बीच इसरो ने चंद्रयान-3 के चांद की सतह के बारे में शुक्रवार शाम नई जानकारी दी है.

इसरो ने कहा है कि प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से निकलकर सफलतापूर्वक आठ मीटर दूरी तय की है.

इसरो ने रोवर की सभी गतिविधियों की पुष्टि की है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसरो ने लिखा- सभी पेलोड काम कर रहे हैं. रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस ऑन हैं.

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)