Saharsa News: पुलिस की गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़ 350 किलो गांजा व हथियार के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार

जुर्म ताज़ा खबर बिहार
SHARE

Bihar News: राज्य के सहरसा में पुलिस को मुठभेड़ के बाद गांजा की बड़ी खेप और हथियार के साथ 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सहरसा पुलिस को बिहार STF के द्वारा सूचना मिली कि काफी मात्रा में चार पहिया वाहन से अवैध हथियार एवं सामान आने वाला है। उक्त प्राप्त सूचना के आलोक में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा सहरसा सुपौल सीमा से ही चारपहिया वाहन पर सवार तस्कर का पीछा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया। बनगाँव थाना क्षेत्रान्तर्गत थाना से 50 मीटर बलवाहाट-चैनपुर मार्ग में भाग रहे तस्कर द्वारा पुलिस वाहन पर फायर किया गया। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में तस्कर पर फायर खोला गया।

जिसमें टाटा टीयागों में सवार सम्राट देवनाथ जिला- बेस्ट त्रिपूरा (अगरतल्ला) घायल हो गये। जिसका ईलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल, सहरसा में कराया जा रहा है। टीयागों एवं मारूति के चालक तथा इस पर सवार तस्कर रूपण दास,अरुण कर्माकर,नारायण सरकार सभी जिला- बेस्ट त्रिपूरा (अगरतल्ला) को गिरफ्तार किया गया एवं गांजा 350 kg ,देशी पिस्टल-01,कारतूस-05 ,खोखा-01 ,कार-02 बरामद किया गया। इसके निशानदेही पर बलवाहाट ओ०पी० अंतर्गत तस्कर के अन्य 5 सदस्यों को 24 kg गांजा, नगद 40 हजार रु एवं KIA कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)