छपरा: कई थानाध्यक्ष बदले, 127 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

जिलानामा ताज़ा खबर बिहार
SHARE

छपरा. सारण जिला के कई थानाध्यक्ष इधर से उधर किए गए हैं. साथ ही कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है. कुल मिलाकर जिले के 127 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने 10 पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षकों सहित कुल 127 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है.

पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक अकिल अहमद को साइबर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया है. वहीं मकेर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार रंजन को तथा पानापुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को पुलिस केंद्र में तैनात किया गया है.

पहलेजा ओपी अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विश्वमोहन राम को पनापुर का थाना अध्यक्ष, नयागांव के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार राम को मकेर का थानाध्यक्ष, जिला सूचना इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार को नयागांव का थानाध्यक्ष, दरियापुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक टुनटुन कुमार को पहलेजा ओपी अध्यक्ष बनाया गया है.

सहाजितपुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार को डोरीगंज थाना अध्यक्ष, दाउदपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार को सहाजितपुर थाना अध्यक्ष, डोरीगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा को यातायात थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है.

(बिहारी खबर लाइव की ऐसी और स्टोरीज़ के लिए आप  (यहां क्लिक कर सकते हैं.)